कैमूर में करंट लगने से 27 वर्षीय विवाहिता की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

भगवानपुर के बभनी गांव में घरेलू कार्य के दौरान करंट लगने से 27 वर्षीय विवाहिता चांदनी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के मकरीखोह मौजा अंतर्गत बभनी गांव में बुधवार को घर में करंट लगने से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान बभनी गांव निवासी फगीना सिंह की बहू एवं कमलेश सिंह की 27 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

घरेलू काम के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार चांदनी देवी घर में घरेलू कार्य कर रही थीं. इसी दौरान वह किसी विद्युत उपकरण या खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गईं, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया. परिजनों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

चांदनी देवी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं. उनकी असामयिक मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

ग्रामीणों ने बरतने की अपील की सावधानी

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. ग्रामीणों ने लोगों से बिजली के उपकरणों और तारों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >