Kaimur News : कैमूर जिले के चाँद थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 8.400 लीटर देसी शराब और शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है.
बाइक से ले जा रहे थे शराब की खेप
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भेरी गांव निवासी 31 वर्षीय वकील राम, पिता शिवमुनि राम तथा 30 वर्षीय उपेंद्र राम, पिता सत्यनारायण राम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित काले और ग्रे रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर जा रहे थे.
42 पाउच ब्ल्यू लाइम देसी शराब बरामद
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने 42 पाउच ब्ल्यू लाइम देसी शराब मसाला बरामद की. प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था. इस प्रकार बरामद शराब की कुल मात्रा 8.400 लीटर पाई गई. पुलिस ने मौके पर ही शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
