कैमूर के मोहनिया में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

Kaimur Road Accident News : कैमूर के मोहनिया में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए. घटना देवरिया गेट के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी. तीनों घायलों को एनएचआई एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

कैमूर (मोहनिया) से विनोद कुमार की रिपोर्ट
Kaimur Road Accident News : कैमूर जिले के मोहनिया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. देवरिया गेट के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

जानकारी के अनुस्सर, तीनों युवक पुसौली से अपने गांव मझाड़ी लौट रहे थे. इसी दौरान देवरिया गेट के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए.

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मदद शुरू की. सूचना मिलते ही एनएचआई एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया. इस दौरान उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी.

डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया. लेकिन हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि सभी को गंभीर चोटें आई हैं.

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान इरशाद अंसारी और दिलसाद अंसारी, दोनों गांव कठेज के निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीसरे घायल तौफीक अंसारी हैं, जो मझाड़ी गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम जहगीर अंसारी बताया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ट्रैक्टर चालक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की तस्वीर सामने लाता है. घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कैमूर की सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, कैंडल मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >