कैमूर में डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट बस, सात श्रद्धालु घायल

Kaimur News: आंध्र प्रदेश से बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस रविवार सुबह कैमूर के मोहनिया चेक पोस्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सात यात्री घायल हो गए.

Kaimur News: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट)

कैमूर रविवार की सुबह आंध्र प्रदेश से बाबा विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी दर्शन करने जा रही एक टूरिस्ट बस मोहनिया चेक पोस्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि बस चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

NHAI की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुचाया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

घायलों में चमाचम (पिता- अपना), मोहिनी (पिता- सुखबइया), आर. सोरमा (पिता- तऊडू), वलग कुमार (पिता- लक्ष्मी नारायण), चेंना राव (पिता- यनकना), सुखबइया (पिता- गुडईया) तथा अपना (पिता- तउड़ी) शामिल हैं। सभी घायल आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं.

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस वाराणसी की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: कैमूर में शॉर्ट सर्किट से टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लग्जरी कार समेत 15 लाख की संपत्ति खाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >