कैमूर में चोरों का आतंक, विद्या के मंदिर को भी बना रहे निशाना

Kaimur News: कैमूर के रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधी में चोरों ने 2 एचपी का समरसेबल पंप चोरी कर लिया. दो महीने के भीतर स्कूल में यह दूसरी चोरी की घटना है. जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Kaimur News: (राजू कुमार) कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधी में चोरों ने 2 एचपी का समरसेबल पंप चोरी कर लिया. दो महीने के भीतर स्कूल में यह दूसरी चोरी की घटना है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

स्कूल में फिर हुई चोरी की वारदात

घटना की जानकारी सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर हुई. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लगातार हो रही चोरी ने इसलके में सुरक्षा व्यवस्था ठप होने का सबूत है.

सुबह स्कूल पहुंचने पर खुला मामला

प्रधानाध्यापक अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जब वे सुबह करीब 6 बजे स्कूल पहुंचे तो बोरिंग के पास समरसेबल का पाइप, तार और अन्य सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि चोरों ने लोहे का बक्सा तोड़कर समरसेबल निकाल लिया है.

दूसरा समरसेबल बचा, लेकिन नुकसान हुआ

विद्यालय परिसर में लगे दूसरे समरसेबल को भी चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसका बक्सा नहीं टूट सका. इस कारण दूसरा समरसेबल सुरक्षित बच गया, वरना और बड़ा नुकसान हो सकता था.

पुलिस को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश राम ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बेलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

दो महीने में दूसरी चोरी की घटना

विद्यालय में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. लगभग दो महीने पहले भी चोरों ने स्कूल से चापाकल चोरी कर लिया था. उस समय फ्लैंचा के पास से नट काटकर चापाकल उखाड़ लिया गया था.

एफआईआर की तैयारी

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस घटना की लिखित शिकायत थाना और शिक्षा विभाग को दी जा रही है. वहीं थाना प्रभारी के अनुसार आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों और शिक्षकों में इस घटना को लेकर नाराजगी है और स्कूल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है.

Also Read: आरा में 27 मई अपराजिता सम्मान समारोह, महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >