कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, आरोपी फरार

Kaimur News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

Kaimur News:(रंजय जायसवाल की रिपोर्ट) कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिवास गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी ओम प्रकाश चौबे उर्फ पप्पू चौबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अहिवास गांव के पास अचानक दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश चौबे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने जांच के बाद ओम प्रकाश चौबे को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी भागने में सफल

जानकारी के अनुसार, मृतक किसी जरूरी काम से अपने घर सुल्तानपुर से बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही है कार्रवाई

रामगढ़ पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है।

Also Read: शेखपुरा लोदीपुर कस्तूरबा विद्यालय की 25 छात्राएं बेहोस, सदर अस्पताल मे हुई भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >