कैमूर में आज: कैसा रहेगा मौसम, आज का दर्शन

Kaimur News: हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, आज का मौसम कैसा रहेगा. यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

Kaimur News: भभुआ (सदर)-कैमुर में पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर एकबारगी थमने के बाद अब गर्मी एक बार फिर से चरम पर पहुचने लगी है. आज रविवार को भी गर्मी बढ़ेगी और पारा 43 डिग्री तक जा सकती है.आज दिन ढलने के साथ धूप तेज हो जायेगी और दिन में तेज गर्मी के साथ उमस बढ़ने की संभावना है. इधर मौसम विभाग के अनुसार आज से नयूनतम तापमान में भी बढ़त होगी. हालांकि पुरवइया हवा चलने और आर्दता 69 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस बरकरार रहेगी.

रविवार को तापमान की संभावित स्थिति-अधिकतम तापमान- लगभग 41–43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-27–29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. रविवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं जबकि हवाएं हल्की से मध्यम और हवा की रफ्तार 08 से 10 किमी प्रति घंटा पूरब से पश्चिम की ओर रहेगी. लेकिन इन सबके बावजूद गर्मी और धूप से लोगों को राहत नही मिलनेवाली है.

आज का दर्शन

सुबह की आरती के साथ शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी की हुई आराधना, जुटे रहे श्रद्धालु भभुआ कैमूर-बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं.जिसमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर है जहां ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6 बजे आरती होती है. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी. इसके बाद 6.30 बजे घण्टे-घड़ियाल व आरती के साथ माता का भोग लगाया गया व आराधना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे.रविवार को मंदिर में स्थापित शिवलिंग की भी पूजा और आरती हुई.

शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर

शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुलम मंदिर का मुख्य प्रसाद है.मुख्य पुजारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6.30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11.30 बजे और संध्या 6.30 बजे आरती होती है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते है.माता मुंडेश्वरी मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा और आरती का समय तय किया जाता है. भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर स्थित माता का मंदिर अति प्राचीन और सुविख्यात है.हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिये माता मुंडेश्वरी के मंदिर में आते है.

Also Read: पटना में युवक के साथ जबरन पकरुआ विवाह, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >