कैमूर NH-19 पर ट्रक में घुसी कार, दो तीर्थयात्रियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बिहार के अरवल निवासी पांच तीर्थयात्रियों की कार दुर्गावती में ट्रक से टकराई, हादसे में दो की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल। पुलिस जांच में जुटी।

Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव के समीप एनएच-19 पर शनिवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया. अनियंत्रित कार पीछे से ट्रक में जा घुसी. हादसे में कार सवार पांच तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अरवल जिले के अभिषेक कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है.

यूपी से बिहार लौट रहे थे पांचों यात्री

मिली जानकारी के अनुसार अरवल, बिहार निवासी पांच लोग कार से यूपी की ओर से बिहार लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गयी और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भभुआ रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान दो की मौत

भभुआ में इलाज के दौरान अभिषेक कुमार और अमन कुमार ने दम तोड़ दिया. वहीं अन्य घायल यात्रियों का इलाज जारी है. हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारण एनएच-19 पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.


क्षतिग्रस्त कार्र एवं घायल यात्री का होता हुआ इलाज | Prabhat Khabar Network
क्षतिग्रस्त कार्र एवं घायल यात्री का होता हुआ इलाज | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >