Kaimur News : बसपा कार्यकर्ताओं काे किया सम्मानित

सोमवार को शहर के एक निजी पैलेस में बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मान सह बैठक का आयोजन किया गया

भभुआ सदर. सोमवार को शहर के एक निजी पैलेस में बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मान सह बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार ने की. डॉ भीमराव आंबेडकर व कांशी राम के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. बैठक में बूथ, पंचायत, प्रखंड के अलावा भभुआ विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता व काफी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर भभुआ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी बने विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने सभी समुदाय के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही सभी समुदाय के कार्यकर्ताओं ने भी बसपा के युवा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान विकास सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर, भभुआ प्रखंड व नगर पर्षद के सभी सम्मानित कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करें. कहा कि आप देख सकते हैं कि रामगढ़, मोहनिया व भभुआ विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता को ही पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. कहा कि उनका सबके सहयोग से भभुआ विधानसभा क्षेत्र का विकास करना ही सबसे बड़ा मुद्दा है. अपने क्षेत्र में जिला पर्षद फंड से पांच करोड़ का काम कराया, जो आज धरातल पर नजर भी आ रहा है. बैठक में जिलाध्यक्ष बसपा छोटेलाल राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >