कैमूर: मोहनिया में 204 पीस देसी शराब के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बघिनी कला गांव के पास से 204 पीस देसी शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब्त की गई शराब और बाइक के साथ युवक से पूछताछ शुरू कर दी है.

Kaimur Biker Arrested With Liquor: मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बघिनी कला गांव के समीप 204 पीस देसी शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है.

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार युवक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बराड़ी गांव निवासी बदरू राम के 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से शराब की खेप लेकर बघिनी कला की ओर जा रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने बघिनी कला के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक से ब्लू लाइन देसी शराब के 204 पीस बरामद किए गए.

शराब की खेप के स्रोत की जांच

पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और उसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है. मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >