kaimur News : इस्माइलपुर में जमीन पर दखल दिलाने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी सहित छह घायल

मामले में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

चैनपुर. थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ की तलहटी में स्थित इस्माइलपुर गांव में न्यायालय के निर्देश पर रविवार की शाम जमीन का दखल दिलाने गयी पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी पर असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस कारण आधा दर्जन से अधिक लोग सहित एक महिला पुलिसकर्मी व एक सिपाही घायल हो गये. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इधर, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बता दें कि रविवार की शाम न्यायालय के निर्देश पर इस्माइलपुर का निवासी गुलाब राम को उनकी जमीन पर दखल दिलाने के लिए एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ उपेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी बब्बन पाल, थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद दलबल के साथ इस्माइलपुर गांव पहुंचे थे. जैसे ही दखल दिहानी का कार्य शुरू हुआ, अचानक काफी संख्या में असामाजिक तत्व जमा हो गये. ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया. पुलिस पदाधिकारी को हमले को संभालने तक का मौका नहीं मिला. इस हमले में महिला पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए. सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस हमले में महिला पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोट आयी हैं. इस घटना के बाद अंचलाधिकारी बब्बन पाल के द्वारा चैनपुर थाने में 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में इस्माइलपुर गांव निवासी हनुमान राम का पुत्र मनोज राम व दिहल राम का पुत्र विपिन कुमार शामिल हैं. जिसे पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >