हल्की बारिश ने खोली कैमूर NH-319A की पोल, फिसलन भरी सड़क पर गिरकर कई बाइक सवार घायल

रामगढ़ में एनएच 319 ए पर अकोढ़ी छलके की कीचड़ भरी सड़क हादसों का कारण बन गई है। बाइक सवारों के गिरने से लोग परेशान, प्रशासन से निर्माण की मांग की गई है।

Kaimur News : कैमूर जिला के रामगढ़ प्रखंड में गुरुवार की बारिश ने एनएच-319ए की बदहाल स्थिति उजागर कर दी. अकोढ़ी छलका पर पुल निर्माण के दौरान डाली गई मिट्टी और मोरम कीचड़ में बदल गई, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई. इसके कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए, जबकि चार पहिया वाहनों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश के बाद सड़क बनी हादसों का कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार अकोढ़ी नदी पुल की एप्रोच सड़क निर्माण के दौरान छलका पर डाली गई मिट्टी बारिश में कीचड़ बन गई. इससे दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहन भी सड़क पर असंतुलित होकर चलने को मजबूर हैं.

आठ साल बाद भी अधूरा है एप्रोच रोड

ग्रामीणों का कहना है कि पुल का शिलान्यास हुए करीब आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एप्रोच सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है. कैमूर और बक्सर जिले को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है.

गर्मी में धूल, बरसात में कीचड़ की परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में इस सड़क पर धूल का गुबार उड़ता है, जबकि बरसात में पूरी सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को हर मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती है.

ग्रामीणों ने की निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अकोढ़ी पुल की एप्रोच सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने तथा छलका पर फैली मिट्टी हटाकर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >