कैमूर में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान तेज

Kaimur News : एसडीएम अमित कुमार ने भभुआ में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और अद्यतनीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Kaimur News : 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी योग्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर प्रशासन ने अभियान तेज करने का निर्देश दिया है. सोमवार को एसडीएम अमित कुमार ने एईआरओ (सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) एवं सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक कर मतदाता सूची के अद्यतनीकरण की प्रगति की जानकारी ली.

मतदाता सूची के अद्यतनीकरण की बिंदुवार हुई समीक्षा

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, त्रुटिरहित मतदाता पहचान पत्र और आधार से लिंकेज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने क्षेत्र में फील्ड वेरिफिकेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

लंबित आवेदनों का समय सीमा में करें निष्पादन

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, भभुआ एवं रामपुर को अपने-अपने क्षेत्रों में सुपरवाइजरों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का टास्क सौंपा गया. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन का कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके योग्य युवाओं की करें पहचान

बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके योग्य युवाओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए. साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के सत्यापन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा.

Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

बूथवार अद्यतनीकरण की स्थिति की भी हुई समीक्षा

एसडीएम ने एईआरओ एवं सुपरवाइजरों से बूथवार अद्यतनीकरण की स्थिति की समीक्षा की और लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र कोई भी युवा मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित नहीं रहना चाहिए.

Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

घर-घर सत्यापन के जरिए पूरी होगी प्रक्रिया

एसडीएम ने निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर सत्यापन और आवश्यक प्रपत्रों की प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से पूरा कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी स्तरों पर नियमित निगरानी करने को कहा.

मतदाताओं को चुनाव संबंधी सेवाओं की दें जानकारी

उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं को नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा अन्य चुनाव संबंधी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. प्रशासन का जोर मतदाता सूची को अद्यतन रखने के साथ पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने पर है.

Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >