मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 68 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर तेलारी गांव निवासी गणेश प्रसाद का पुत्र द्रविड़ कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, आरोपित यूपी के बनारस से शराब लेकर रोहतास जिला में डिलीवरी देने जा रहा था, तभी जांच के दौरान पकड़ा गया. इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी, इसी दौरान संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर 68 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. शराब बरामद होते ही कार सहित शराब जब्त करते हुए मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.
चेकपोस्ट पर कार से 68 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
वाहन जांच के दौरान एक कार से 68 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
