Kaimur News : कैमूर शहर के वार्ड संख्या 16 में आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. घायल बच्चे को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
घर के बाहर खेलते समय किया हमला
घायल बच्चे की पहचान वार्ड संख्या 16 निवासी भीम माली के चार वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राहुल घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक एंटी-रेबीज उपचार की प्रक्रिया शुरू की. बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
आवारा कुत्तों से लोगों में दहशत
घटना के बाद वार्ड के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.
