कैमूर में जन सुनवाई अभियान के तहत 166 नागरिकों से अधिकारियों ने किया जन संवाद

Kaimur News : भभुआ में जन सुनवाई अभियान के तहत अधिकारियों ने 166 ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाना लक्ष्य.

Kaimur News : सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे जन सुनवाई अभियान के तहत सोमवार को जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक अधिकारियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 58 पदाधिकारियों ने कुल 106 ग्रामीणों से जन संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निष्पादन को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की.

डीएम की जन सुनवाई में मिले 52 आवेदन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिलाधिकारी की जन सुनवाई में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए. आवेदनों के नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट

जिला मुख्यालय में 71 नागरिकों से हुआ सीधा संवाद

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये जन सुनवाई कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 20 अधिकारियों ने 71 नागरिकों के साथ जन संवाद किया. अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की.

11 प्रखंडों में 43 नागरिकों की सुनी गयी समस्याएं

जिले के कुल 11 प्रखंडों में 18 अधिकारियों ने 43 नागरिकों के साथ जन सुनवाई की. इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

Also Read : भभुआ में एलआईसी भवन की चौथी मंजिल पर छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध दवाएं बरामद

थाना और पंचायत स्तर तक पहुंचा जन सुनवाई कार्यक्रम

जन सुनवाई कार्यक्रम थाना स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक भी आयोजित किये गये. अधिकारियों ने नागरिकों के साथ सीधे संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना. इस पहल के माध्यम से प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया.

सरकारी तंत्र को जनता के द्वार तक पहुंचाना उद्देश्य

सरकार के निर्देश पर जिले में शुरू की गयी इस नयी प्रशासनिक कार्य-व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है. जनता से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने और विकास योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

Also Read : मनिहारी के धुरियाही पंचायत के सभी छह वार्ड बाढ़ से प्रभावित, विधायक ने नाव से पहुंचकर लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >