भभुआ में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेला था युवक

Kaimur News : भभुआ के वार्ड संख्या चार में इंजीनियरिंग छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की. पिता के घर से बाहर जाते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी.

Kaimur News : शहर के वार्ड संख्या चार में सोमवार दोपहर एक इंजीनियरिंग छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक के पिता केवाईसी कराने के लिए घर से बाहर गये थे. कुछ देर बाद लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला. मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद बेटे ने फोन नहीं उठाया. अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते घर में प्रवेश किया गया, जहां कमरे में युवक पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला.

एसएफएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करायी. टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्यों की जांच की. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मोकरी गांव के रहने वाले थे सुमित कुमार

मृतक की पहचान मोकरी गांव के मूल निवासी संतोष पटेल के 20 वर्षीय बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है. सुमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. वह भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था. रक्षाबंधन के मौके पर वह छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित ननिहाल गया था, जहां उसकी मां रहती हैं. करीब चार दिन पहले ही वह कोरबा से भभुआ लौटा था. भभुआ स्थित घर में फिलहाल सुमित और उसके पिता ही रहते थे.

गमछा लेने लौटे पिता तो अंदर से बंद मिला दरवाजा

जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 12 बजे संतोष पटेल केवाईसी कराने के लिए घर से निकले थे. उस समय सुमित घर में अकेला था. कुछ देर बाद पिता गमछा लेने के लिए वापस घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला. उन्होंने बेटे को आवाज दी और मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

घर के बाहर ग्रामीणों की जुटी भीड़

बांस की सीढ़ी के सहारे छत से घर में दाखिल हुए पड़ोसी

बेटे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर संतोष पटेल ने पड़ोसियों को बुलाया. इसके बाद बांस की सीढ़ी के सहारे लोग छत पर पहुंचे और घर के अंदर प्रवेश किया. कमरे में सुमित पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला. इसके बाद मुख्य दरवाजा खोला गया और भभुआ थाने को घटना की सूचना दी गयी.

Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

एएसआई नवीन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

सूचना मिलने पर एएसआई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की. जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

मौत की वजह तलाश रही पुलिस

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे सुमित ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >