कोचिंग जा रहे छात्र को मारपीट कर छीनी साइकिल, मोबाइल व रुपये भी

पीड़ित छात्र ने चार युवकों के खिलाफ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव से कोचिंग करने जा रहे एक छात्र को कुछ बदमाश युवकों द्वारा रोक कर उसके साथ मारपीट कर दी गयी. इस दौरान छात्र की साइकिल, मोबाइल फोन व नकदी भी युवकों ने छीन लिये […]

पीड़ित छात्र ने चार युवकों के खिलाफ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव से कोचिंग करने जा रहे एक छात्र को कुछ बदमाश युवकों द्वारा रोक कर उसके साथ मारपीट कर दी गयी. इस दौरान छात्र की साइकिल, मोबाइल फोन व नकदी भी युवकों ने छीन लिये . इस दौरान जब इसकी शिकायत करने घायल छात्र के मामा रियाजुद्दीन अंसारी के बेटे मकसूद अंसारी गये, तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाना पड़ा. घायल छात्र दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी इस्माइल अंसारी का बेटा अफसर अंसारी बताया जाता है, जो अपने मामा के यहां दतियांव गांव में रह कर पढ़ाई करता है.
पीड़ित छात्र ने गांव के ही आनंद पटेल के बेटे बलजीत पटेल, पारस सिंह के पोते रिशु पटेल और राजकुमार सिंह के बेटे अमरजीत पटेल व प्रमोद सिंह के बेटे अनूप पटेल के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि वह अपने फूफा रियाजुद्दीन अंसारी के यहां रह कर पढ़ाई करता है. तीन दिन पहले व गांव के ही सोनू पटेल के मिल में गेहूं पीसाने गया था, जहां गांव के पारस सिंह के बेटे रिशु पटेल से उसकी बकझक हो गयी थी. बात समाप्त होने पर फिर वह वहां से चल आया.
गुरुवार सुबह आठ बजे वह साइकिल से भभुआ कोचिंग करने जा रहा था. इसी दौरान गांव के ही बलजीत पटेल रिशु पटेल, अमरजीत पटेल, अनूप पटेल दतियाव मोड़ पर रोक कर मारपीट करते हुए उसकी साइकिल सहित मोबाइल व छह हजार नकद छीन लिये. छात्र के कहने पर फुफेरे भाई मकसूद अंसारी उन युवकों से साइकिल और रुपये मांगने गया, तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस मामले में भभुआ थाने की पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >