जिला परिषद की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने का निर्देश

जीहानाबाद जिला परिषद की सामान्य बैठक में अध्यक्ष अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने और जिला परिषद की भूमि से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया.

Jehanabad News : जहानाबाद जिला परिषद की सामान्य बैठक अध्यक्ष अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद आदित्य कुमार पियूष, जिला परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत आगंतुक अतिथियों एवं सदस्यों का पौधा भेंट कर स्वागत करते हुए की गयी.

पूर्व के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा

बैठक में पूर्व में आयोजित जिला परिषद की बैठकों में लिये गये निर्णयों एवं दिये गये निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गयी. अध्यक्ष ने लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व के निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. सभी योजनाओं को निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

जिला परिषद की जमीन से हटेगा अतिक्रमण

बैठक के दौरान जिला परिषद की भूमि एवं परिसंपत्तियों की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. जिला परिषद की भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया.

साथ ही जिला परिषद की भूमि एवं परिसंपत्तियों का समुचित अभिलेखीकरण एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा भविष्य में अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश

बैठक में जिला परिषद से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं एवं परिसंपत्तियों से जुड़े कार्यों का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अध्यक्ष अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद आदित्य कुमार पियूष सहित जिला परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >