विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गयी शपथ, तंबाकू मुक्त समाज बनाने का आह्वान

Jahanabad News : व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कौशलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में जागरूकता सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया. लोगों को जागरूक किया गया कि अपने समाज को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें.

Jahanabad News : (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के प्रांगण में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद श्री कौशलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गयी. साथ ही जिला वासियों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गयी.

तंबाकू निषेध अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव श्री कौशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है. यह न केवल गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि कई परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तंबाकू निषेध अभियान को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही समृद्ध समाज की आधारशिला है और तंबाकू मुक्त जहानाबाद के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी सुश्री चित्रा कुंदन एवं श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे. वहीं प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों में अपर समाहर्ता श्री विनय कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा गुप्ता तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री मनीष कुमार चौधरी शामिल हुए.

इसके अलावा लोक अभियोजक श्री शारदानंद कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदाधिकारी श्री अजीत कुमार, श्री राजीव कुमार एवं श्री बैजनाथ शरण भी मौजूद रहे.

कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पीएलवी की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्राधिकरण के कर्मचारी श्री मनोज कुमार दास, श्री मिथिलेश कुमार, श्री दीनानाथ कुमार, श्री संतोष कुमार सिन्हा, श्री ब्रजेश कुमार एवं श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे. वहीं पैनल अधिवक्ता श्री रमेश कुमार, श्री संजय कुमार सिन्हा एवं श्री जितेंद्र कुमार सक्सेना ने भी सहभागिता निभाई.

पारा विधिक स्वयंसेवकों में श्री विमल कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री संतोष कुमार, सुश्री पूनम कुमारी, सुश्री प्रतिमा कुमारी, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री मुकेश कुमार, श्री नवल किशोर पांडेय, श्री कौशलेंद्र कुमार, श्री चंदन कुमार एवं श्री नीरज कुमार मौजूद रहे.

जिलेवासियों से अपील स्वस्थ रहें व सर्तक रहें

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संदेश जारी करते हुए कहा गया कि तंबाकू का सेवन जानलेवा है. सभी नागरिकों को संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं खैनी, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास करेंगे. सतर्क रहें, स्वस्थ रहें और तंबाकू मुक्त, सशक्त एवं स्वस्थ जहानाबाद के निर्माण में अपना योगदान दें.

ALSO READ: जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >