अलग-अलग जगहों पर दो को सांप ने डसा

शकुराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में जहरीला सांप युवक को डस लिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया. बताया जाता है कि इब्राहिमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय समेंद्र कुमार को घर में ही शनिवार की रात करैत सांप ने डस लिया. सांप के काटते ही कटे स्थान पर चीरा लगाकर आनन- फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया,

रतनी/घोसी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में जहरीला सांप युवक को डस लिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया. बताया जाता है कि इब्राहिमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय समेंद्र कुमार को घर में ही शनिवार की रात करैत सांप ने डस लिया. सांप के काटते ही कटे स्थान पर चीरा लगाकर आनन- फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बची. उन्होंने बताया कि उनके घर में दो दिनों से लगातार सांप निकल रहा था. पहले ही तीन करैत सांप वे लोग मार चुके थे, लेकिन शनिवार की रात एक करैत सांप ने उन्हें डस लिया.

घोसी प्रखंड मुख्यालय स्थित शनिवार की रात एक किशोरी को सांप ने डस लिया. किशोरी दीपक मिस्त्री की पुत्री प्रिया कुमारी बतायी जाती है. बताया जाता है कि शनिवार की रात अपने घर के बगल में रिसेप्शन में गयी थी और वह खाना खाकर अपने घर वापस आ रही थी, तभी सांप ने उसे डस लिया जिससे जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >