जहानाबाद में मदरसे का छात्र और कॉलेज छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Jehanabad student missing : जहानाबाद शहर से एक मदरसे के 10 वर्षीय छात्र और एक कॉलेज छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों के दो दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में चिंता का माहौल है.

Jehanabad student missing : जहानाबाद शहर से दो अलग-अलग मामलों में एक मदरसे के छात्र और एक कॉलेज छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों के दो दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मदरसे से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र

पहली घटना पीजी रोड स्थित ईदगाह के समीप संचालित एक मदरसे की है. यहां अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के कुसरे निवासी मोहम्मद मोकील अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफरोज अंसारी, जो मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था, छह जुलाई को अचानक लापता हो गया.

इस संबंध में मदरसे के शिक्षक नेहाल अहमद, जो सहरसा जिले के सालखु बाजार थाना क्षेत्र के इटहरी के निवासी हैं, ने नगर थाना में छात्र की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि छात्र मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था और छह जुलाई से उसका कोई पता नहीं चल सका है.

कॉलेज गई छात्रा नहीं लौटी घर

दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली की है. यहां निवासी नरेश रजक की पुत्री सोनम कुमारी, जो एस.एन. सिन्हा कॉलेज में पार्ट-2 की छात्रा है, कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

परिजनों का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उन्होंने पुलिस से छात्रा की जल्द बरामदगी और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

दोनों मामलों में नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक छात्र और छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका था. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ-साथ दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Nikhil Anurag

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >