जहानाबाद: शंकरबिगहा में किशोर पर हमला, लोहे के पंजे से माथा फोड़ा; थाने में शिकायत

जहानाबाद के शंकरबिगहा गांव में मामूली विवाद के बाद एक किशोर पर लोहे के पंजे से जानलेवा हमला हुआ. किशोर के माथे पर गंभीर चोट आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jehanabad News: शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल पंचायत अंतर्गत शंकरबिगहा गांव में मामूली विवाद के बाद एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में 15 वर्षीय कुंदन कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद में कराया गया.

मछली लाने जाते समय हुआ हमला

घायल किशोर कुंदन कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह मछली लाने के लिए कखौरा गांव जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी.

लोहे के पंजे से हमला करने का आरोप

कुंदन कुमार का आरोप है कि युवक ने हाथ में पहने लोहे के पंजे से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे उसका माथा फट गया. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जिससे उसके गले में भी चोट आई.

किसी तरह बचाकर पहुंचा घर

घायल किशोर ने बताया कि किसी तरह वह हमलावर के चंगुल से बचकर अपने गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

पुलिस करेगी कार्रवाई

शकुराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >