झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप, महिला ने जहानाबाद एसपी से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार

सुगंधा देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने परिवार और गांव के चार नाबालिग बच्चों को झूठे मुकदमों में फंसाए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है. इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है.

Jehanabad News : जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी सुषमा देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने परिवार और गांव के चार नाबालिग बच्चों को झूठे मुकदमों में फंसाए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है.

15 जून की घटना का किया जिक्र

पीड़िता के अनुसार, 15 जून को घरेलू विवाद के दौरान उनकी गोतिन तेजस्विनी, उसके पिता विजय पासवान और अन्य परिजनों ने उनके साथ मारपीट की. इस घटना में वह, उनकी गर्भवती पुत्री और पुत्र घायल हो गए थे. आरोप है कि इसके बावजूद तेजस्विनी और विजय पासवान ने प्रभाव का इस्तेमाल कर टेहटा थाना में उनके पुत्र के साथ इलाज कराने में मदद करने वाले गांव के चार नाबालिग बच्चों राजकुमार, अमरीश कुमार, नीरज कुमार और अभिषेक को भी नामजद अभियुक्त बना दिया, जबकि उनका विवाद से कोई संबंध नहीं था.

दूसरे मामले में भी नामजद करने का आरोप

सुषमा देवी ने आवेदन में बताया कि 22 जुलाई को सुगांव स्थित पुल पर विजय पासवान के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में भी विजय पासवान ने पहले दर्ज केस के आरोपियों के साथ-साथ सुजीत कुमार को नामजद करते हुए टेहटा थाना में दूसरा मामला दर्ज करा दिया.

एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विजय पासवान अनुसूचित जाति और होमगार्ड जवान होने का धौंस दिखाकर एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं. पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी वह गांव के कई लोगों पर तीन अन्य मामले दर्ज करा चुके हैं.

एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

सुषमा देवी ने बताया कि गांव में विवाद समाप्त कराने के लिए पंचायत बुलाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन विजय पासवान उसमें शामिल नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार दर्ज हो रहे मामलों से गांव में तनाव का माहौल है. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >