श्रीमद्भागवत कथा और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में, 16 जून को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

Jahanabad News : रामपुर चरुई में श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां अंतिम जोरों पर है. 22 जून को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भी आयोजित किया जाएगा. ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. कथा की शुरुआत श्री श्री 1008 अन्तःश्री विभूषित स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा.

Jahanabad News : (सुनील शर्मा की रिपोर्ट) मोदनगंज प्रखंड के रामपुर चरुई गांव में राष्ट्र कल्याण एवं जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 16 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल होंगे. उसी दिन संध्या 6 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा.

भागवत कथा में हजारों की संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 16 जून से 22 जून तक विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों के साथ संपन्न होगा.

कथा का वाचन कतरासीन के परम पूज्य श्री श्री 1008 अन्तःश्री विभूषित स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा. उनके प्रवचनों का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

22 जून को महायज्ञ व कथा का समापन

महायज्ञ एवं कथा का समापन 22 जून 2026 को पूर्णाहुति के साथ होगा. इसी अवसर पर ग्यारहमुखी हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी आयोजित किया जाएगा.

आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है.

ALSO READ: जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >