जहानाबाद में जिले की पुलिस ने शुक्रवार को शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान शराब के कई अड्डों पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किये. कल्पा एवं पाली थाना क्षेत्र के भदसारा समेत विभिन्न स्थानों पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 33 लीटर देसी शराब बरामद की.
जमीन में छिपाकर रखा गया 7 क्विंटल जावा महुआ बरामद
साथ ही शराब माफियाओं द्वारा जमीन के अंदर ड्रम में छिपाकर रखे गए करीब सात क्विंटल जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एल्यूमिनियम के उपकरण भी जब्त किए. इस अभियान में शराब के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. वहीं विभिन्न कांडों एवं वारंट के निष्पादन में 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ALSO READ: जहानाबाद में रातभर सड़क पर पुलिस का पहरा: कई चौक-चौराहों पर सघन जांच, नियम तोड़ने वालों दर्जनों
