Jehanabad News : जहानाबाद पुलिस ने जिलेभर में शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के दौरान शराब के अड्डों को ध्वस्त किया गया, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया और कई उपकरण जब्त किए गए. पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
31 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, तीन भट्ठियां ध्वस्त
भेलावर थाना क्षेत्र के देवराजबिगहा स्थित शराब के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन के अंदर ड्रम में छिपाकर रखे गए 31 क्विंटल जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही शराब निर्माण के लिए बनाए गए तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले 14 एल्यूमिनियम के तसले और सात अन्य उपकरण भी जब्त किए गए.
48 लीटर देसी शराब बरामद
अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 48 लीटर देसी शराब बरामद की. शराब के कारोबार में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
कांड और वारंट में 11 गिरफ्तार
पुलिस ने विभिन्न कांडों और लंबित वारंट के मामलों में 11 अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
साइकिल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
नगर थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोप में विशुनगंज निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, वह बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र स्थित कृष्ण महिला कॉलेज के समीप एक कोचिंग संस्थान के बाहर से साइकिल चोरी करते हुए पकड़ा गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: 'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला
