पुलिस ने अपहरण मामले के दो आरोपितों को पकड़ा

पाली थाने की पुलिस ने पंजाब के लुधियाना तथा क्षेत्र के बोधिबिगहा गांव में छापेमारी कर अपहरण मामले के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

काको. पाली थाने की पुलिस ने पंजाब के लुधियाना तथा क्षेत्र के बोधिबिगहा गांव में छापेमारी कर अपहरण मामले के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले में थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला उसके परिजनों के द्वारा दर्ज कराया गया था. पुलिस मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में लगी थी जहां वैज्ञानिक अनुसंधान में पाया गया कि जिस युवक को आरोपी बनाया गया है. वह घर छोड़कर फरार है. उसका लोकेशन पंजाब के लुधियाना शहर में पाया जा रहा है जहां पुलिस ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर लुधियाना शहर में छापेमारी कर आरोपित लड़के तथा नाबालिक दोनों को हिरासत में लेकर थाने लायी जहां पूछताछ के क्रम में आरोपित लड़के ने अपहरण करने के सहयोग में बोधिबिगहा गांव निवासी एक युवक का नाम बताया जिसे भी छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >