सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले को लेकर गृहमंत्री के खिलाफ विरोध जताया, निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में युवा क्रांति सामाजिक संगठन ने कारगिल चौक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शांतिपूर्ण पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

jehanabad News : जहानाबाद में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में सोमवार को युवा क्रांति सामाजिक संगठन के बैनर तले कारगिल चौक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शांतिपूर्ण पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने की.

घटना की निंदा, कार्रवाई की मांग

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चप्पल फेंकी गई तथा चाकू लेकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया. उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया.

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद पप्पू यादव लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. विरोध प्रदर्शन में सुधीर प्रसाद, रामबाबू यादव, मनोज गुप्ता, निरंजन विश्वकर्मा, अनुराग पासवान, राजेश पासवान, विजय कुमार सिंह, कृष्ण यादव, जितेन कुमार यादव, जैकी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पप्पू यादव के समर्थक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >