जहानाबाद : आंबेडकर छात्रावास में गंदगी देख नाराज हुए मंत्री, सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने जहानाबाद के आंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की गंदगी और अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है.

गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान द्वारा सोमवार को आंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया गया. पटना से गया जाने के क्रम में जहानाबाद पहुंचे मंत्री ने छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावास की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. छात्रावास में गंदगी और खराब व्यवस्था को देख मंत्री नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने को कहा. निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने देखा कि छात्रावास में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है. परिसर में जगह-जगह पर गंदगी फैली हुई है.

छात्रों ने मंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

छात्रों ने भी मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया. छात्रों की समस्या को सुन मंत्री ने उनकी समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया. निरीक्षण के बाद मंत्री ने बताया कि छात्रावास की मौजूदा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है. छात्रों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही है जिससे वे परेशान हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर छात्रावास की व्यवस्था ठीक कराये.

छात्रों की परेशानी को दूर करने का दिया निर्देश

छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. छात्रावास में रहने वाले बच्चों को अच्छा माहौल और जरूरी सुविधाएं देना विभाग की जिम्मेवारी है. छात्रों की मांग पर गंभीरता से काम करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के बाद वे फिर से छात्रावास की व्यवस्था देखने आएंगे. अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >