जहानाबाद जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Jehanabad News: जिला प्रशासन के अनुसार जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.

Jehanabad News: जिला प्रशासन के अनुसार जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, गैस एजेंसी संचालकों तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्थिति की जानकारी ली.

बैठक के दौरान जिले में कार्यरत 19 गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा पैनिक बुकिंग से बचें.

गैस की पर्याप्त उपलब्धता और वितरण व्यवस्था

जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी समस्या की स्थिति में लोग जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं.

• आज कुल 14,534 गैस बुकिंग के विरुद्ध 4,687 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है
• 2,340 सिलेंडर एजेंसियों को वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए
• औसत डिलीवरी अवधि 4.15 दिन दर्ज की गई है

औचक निरीक्षण और सख्त निगरानी जारी

जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी के तहत लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं. आज भी विभिन्न स्थानों पर जांच की गई, जिसमें एक गैस एजेंसी सहित तीन अन्य स्थान शामिल थे.

अब तक कुल 691 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कहीं से भी अवैध कालाबाजारी या जमाखोरी की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

ALSO READ: नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति चुनाव के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >