जहानाबाद के बैगनी गांव से दो कृषि ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में आक्रोश

Jehanabad News: हुलासगंज के बैगनी गांव में दो कृषि ट्रांसफार्मर चोरी हो गए, जिससे सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई. किसानों में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Jehanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट) जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बैगनी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने खेतों में लगे दो कृषि ट्रांसफार्मरों की चोरी कर ली. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में किसानों के बीच भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है.

सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो दोनों ट्रांसफार्मर गायब देखकर उनके होश उड़ गए. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. किसानों ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे धान समेत अन्य फसलों की खेती पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

किसान परेशान, पुलिस से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही कृषि कार्य मौसम की मार झेल रहा है, ऐसे में यह घटना किसानों के लिए दोहरी परेशानी बन गई है. किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले लाट गांव के वथार क्षेत्र से भी दो ट्रांसफार्मरों की चोरी की घटना सामने आई थी. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है और ट्रांसफार्मर “सॉफ्ट टारगेट” बनते जा रहे हैं.

ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने और बिजली उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

पुलिस ने लिया संज्ञान

सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. आसपास के इलाकों में छानबीन कर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >