जहानाबाद DM Chhiring Y Bhutia ने 80 लोगों की कराई ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 104 लोगों की हुई जांच

Jehanabad DM : जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने गैर-संचारी रोगों से मुक्ति के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 104 लोगों की जांच की गई, जिसमें ओरल कैंसर और एनीमिया के कई मामले सामने आए. जिला पदाधिकारी ने समय पर जांच कराने की अपील की है.

Jehanabad DM : जहानाबाद. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्लाहचक में गैर-संचारी रोग एवं एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान–2026 के तहत संचालित स्वास्थ्य जांच शिविर का जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने जायजा लिया. इस दौरान शिविर में की जा रही स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की जानकारी ली गयी.

104 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में कुल 104 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मामलों की पहचान की गयी और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

छिरिङ वाई भूटिया स्वास्थ्य शिविर में रही मौजूद

80 लोगों की हुई ओरल कैंसर स्क्रीनिंग

शिविर में 80 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गयी. इनमें दो मामले अत्यधिक संदिग्ध और 14 मामले संदिग्ध पाये गये. चिन्हित मामलों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिए गए.

एनीमिया जांच में 34 मामले चिन्हित

एनीमिया जांच के दौरान चार गंभीर, नौ मध्यम और 21 हल्के एनीमिया के मामले चिन्हित किए गए. मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार और फॉलो-अप सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

गंभीर और संदिग्ध मरीजों को प्राथमिकता देने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने चिन्हित मरीजों का समुचित उपचार और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने गंभीर एवं संदिग्ध मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा से जोड़ने को कहा.

173 स्वास्थ्य संस्थानों में जांच की अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से “चिकित्सा आपके द्वार” के अंतर्गत संचालित जिले के सभी 173 स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर प्रारंभिक जांच कराने की अपील की. एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की समय पर जांच कराने पर जोर दिया गया.

समय पर जांच से बेहतर उपचार पर जोर

जिला प्रशासन की ओर से आमजन को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया. अभियान का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक उपचार और फॉलो-अप सुनिश्चित करना है.

ALSO READ : जहानाबाद की DM Chhiring Y. Bhutia ने मॉडल विलेज के कामों की समीक्षा की, आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेगी अलग पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >