जहानाबाद में गांव के लोगों ने लगाया लांछन तो खा लिया जहर, हालत गंभीर

Jahanabad News: जहानाबाद के नगवां गांव में कुछ लोगों द्वारा लगाए गए कथित आरोपों से आहत एक युवक की जहर खा लिया और हालत गंभीर है.

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर गांव के कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों से आहत होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.

आरोपों के बाद बिगड़ी युवक की मानसिक स्थिति

घटना काको थाना क्षेत्र के नगवां गांव की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी कौशल कुमार का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. युवक का आरोप है कि विवाद के बाद उसके बारे में गलत बातें फैलायी जाने लगीं, जिससे वह काफी परेशान और मानसिक रूप से व्यथित हो गया.

घर में तबीयत बिगड़ने पर मचा हड़कंप

परिजनों के अनुसार युवक ने घर में कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसकी हालत खराब होते देख परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल स्थानीय स्तर पर इलाज की व्यवस्था की गई.

गंभीर होने पर सदर अस्पताल किया गया रेफर

प्रारंभिक उपचार के बाद भी युवक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उसकी निगरानी कर रही है और लगातार उपचार जारी है.

डॉक्टरों ने बताई हालत नाजुक

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकता है.

मामले की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. युवक द्वारा लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

ALSO READ: Bihar MLC Election 2026 में BJP ने खेला सवर्ण कार्ड, अति पिछड़ों को भी जगह, BJP ने कैसे साधा चुनावी गणित?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >