हल्की बारिश में ही डूबा जहानाबाद का घोसी बाजार, पोस्ट ऑफिस और हनुमान मंदिर के पास जलजमाव से लोग परेशान

जहानाबाद जिले के घोसी नगर पंचायत में हल्की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. मुख्य सड़कों पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Ghosi Waterlogging Problem Jehanabad : जहानाबाद जिले के घोसी नगर पंचायत में मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. घोसी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस और हनुमान मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

Jehanabad News : हल्की बारिश में ही सड़क बनी तालाब

बारिश के बाद पोस्ट ऑफिस और हनुमान मंदिर के पास सड़क पर पानी भर गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही इन स्थानों पर जलजमाव हो जाता है, जिससे सड़क कीचड़युक्त और फिसलन भरी बन जाती है.

स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है. कई अभिभावकों को बच्चों को गोद में उठाकर सड़क पार करानी पड़ रही है. वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी में छिपे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज लोग

स्थानीय दुकानदारों और बाजार आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

नगर पंचायत से की स्थायी व्यवस्था की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से पोस्ट ऑफिस और हनुमान मंदिर के समीप नालियों की नियमित सफाई कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >