शादी की सालगिरह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोग दुर्घटना में जख्मी

ननद की सालगिरह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में एक महिला, एक पुरुष सहित दो बच्चे शामिल हैं. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद से एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर औरंगाबाद जिला अंतर्गत अरई जा रहे थे.

अरवल. ननद की सालगिरह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में एक महिला, एक पुरुष सहित दो बच्चे शामिल हैं. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद से एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर औरंगाबाद जिला अंतर्गत अरई जा रहे थे. इसी बीच महेंदिया बाजार में ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मोटरसाइकिल सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को महेंदिया थाना पुलिस के सहयोग से स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है. घायल होने वालों में 45 वर्षीय सासाराम जिले के शिवसागर निवासी संतोष कुमार, पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत जिआईटी गांव निवासी 45 वर्षीय रीना देवी, 10 वर्षीय दृष्टि भारती एवं 12 वर्षीय प्रियदर्शी शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >