पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित समेत चार गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापेमारी कर पुलिस पर हमला के आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. नगर थाने की पुलिस ने सब्जी मंडी हाट के समीप रहने वाले विशाल कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है जिस पर वर्ष 2022 में पुलिस पर हमला करने का आरोप है.

जहानाबाद. जिले की पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापेमारी कर पुलिस पर हमला के आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. नगर थाने की पुलिस ने सब्जी मंडी हाट के समीप रहने वाले विशाल कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है जिस पर वर्ष 2022 में पुलिस पर हमला करने का आरोप है. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि दुर्गा पूजा के दौरान वर्ष 2022 के अक्टूबर माह में पुलिस पर हमला किया गया था जिसमें थाने में 931/22 कांड दर्ज किया गया था जिसमें वह फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इधर सिकरिया थाने की पुलिस ने अंजनी गांव दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अंजनी गांव का रहने वाला चुनमुन कुमार बताया जाता है. जबकि कल्पा थाने की पुलिस ने काजीपुर टाली से पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी काजीपुर टाली का रहने वाला विकास कुमार बताया जाता है जिस पर वर्ष 2022 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था जिसमें वह फरार चल रहा था. सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >