जहानाबाद में छापेमारी में शराब तस्कर समेत पांच गिरफ्तार

जहानाबाद में पुलिस ने अपराधियों और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करों, नशे में धुत लोगों और एक वारंटी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है.

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली और काको थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों, नशे में धुत लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया.

पाली थाना पुलिस ने वारंटी समेत तीन लोगों को पकड़ा

पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उत्तरसेरथु गांव में छापेमारी कर इश्तेहार एवं कुर्की वारंटी गुड्डू सपेरा को गिरफ्तार किया गया. वहीं गश्ती के दौरान शराब के नशे में लटनपट्टी गांव निवासी शिव प्रसाद और बोधीबिगहा निवासी विजय पासवान को गिरफ्तार किया गया. तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया.

काको थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों को दबोचा

काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब कारोबार के मामले में जाहिरबिघा गांव निवासी विजय मांझी और नदियामा गांव निवासी सुमित उर्फ सुजीत मांझी को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baikunth kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >