अरवल: कलेर थाने में ही खुल गई शराब के नशे की पोल, शिकायत लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल जिले में शराब पीकर थाने पहुंचना एक युवक को महंगा पड़ गया. शिकायत लेकर पहुंचे युवक की संदिग्ध हरकतें देखकर पुलिस को शक हुआ, जिसकी जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई.

Arwal News : अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित परासी थाना में एक युवक को शराब के नशे में पहुंचना महंगा पड़ गया. आपसी विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक पर पुलिस को शक हुआ. जांच कराने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

शिकायत लेकर पहुंचा था थाना

परासी थाना क्षेत्र के बिचली मठिया गांव निवासी बिट्टू कुमार गिरी गांव के ही एक अन्य युवक के साथ आपसी विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंचा था. बातचीत के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिससे शराब पीने की आशंका हुई.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

थानाध्यक्ष मो. सिराज ने बताया कि संदेह होने पर युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया.

मद्य निषेध कानून के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >