Jehanabad : डोर-टू-डोर अभियान चला वोटरों को दी गयी मतदान के महत्व की जानकारी

विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिला स्वीप टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

जहानाबाद नगर.

विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिला स्वीप टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 4 एवं 5 उत्तरी दौलतपुर राजाबाजार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप टीम के द्वारा डोर टू डोर अभियान चला कर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी.

उन्होंने दोनों वार्डों के मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया. उन्होंने बताया कि हमारे लोकतंत्र में सभी नागरिक को समान रखते के लिए सभी को एक ही मतदान करने का अधिकार दिया है, इसलिए आप अपने ताकत को पहचाने और मतदान सुनिश्चित करें. इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को यह संदेश दिया गया कि आपका वोट आपकी ताकत है, कृपया इसे न भूलें. कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप आईकॉन अमित ने उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने सभी से अपील कि वे आगामी 11 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं. उन्होंने यह भी कहा कि एक सशक्त समाज की नींव जागरूक मतदाता ही रख सकते हैं, इसलिए प्रत्येक मतदाता को यह संकल्प लेना चाहिए कि सब काम छोड़कर पहले मतदान करेंगे. इस अवसर पर जिला नोडल स्वीप पदाधिकारी, जिला स्वीप आइकॉन अमित कुमार एवं जिला स्वीप पीडब्ल्यूडी आइकॉन अजीत कुमार द्वारा लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >