अरवल: 79321 पेंशनधारियों के खातों में पहुंची जून माह की पेंशन, डीबीटी से भेजी गयी 11.69 करोड़ की राशि

अरवल जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है. कुल 11 करोड़ 69 लाख 81 हजार 400 रुपये 79,321 पेंशनधारियों को मिले हैं.

Arwal News : अरवल में मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून माह की पेंशन राशि का शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरण किया गया. अरवल जिले के 79,321 पेंशनधारियों के खातों में 11 करोड़ 69 लाख 81 हजार 400 रुपये भेजे गए. इस अवसर पर समाहरणालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने इसमें भाग लिया.

समाहरणालय में देखा गया मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया. मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित हुआ. सभी प्रखंड मुख्यालयों और पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी इसका लाइव प्रसारण किया गया.

डीबीटी के माध्यम से प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की राशि अंतरित

जिले के सभी पात्र लाभार्थियों को जून माह के लिए प्रति व्यक्ति 1,100 रुपये की दर से पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान कर सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है.

वृद्धजन पेंशन के सबसे अधिक लाभार्थी

अरवल जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 79,321 लाभार्थी हैं. इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 41,097, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 19,207, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,490, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 3,726, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 7,917 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,884 लाभार्थी शामिल हैं.

बड़ी संख्या में लाभार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभार्थी उपस्थित रहे.

Also Read :जहानाबाद में रातभर सड़क पर पुलिस का पहरा: कई चौक-चौराहों पर सघन जांच, नियम तोड़ने वालों दर्जनों वाहन से वसूला गया 57000 का जुर्माना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >