जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड के विरोध में CPM का प्रतिरोध मार्च, घटना की न्यायिक जांच, अवैध बालू खनन पर रोक की उठी मांग

Jehanabad cpm protest : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने चैतीपीपर गांव में बालू खनन विवाद के बाद प्रतिरोध मार्च निकाला. उन्होंने न्यायिक जांच, उचित मुआवजे और नीट पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग की.

Jehanabad cpm protest : चैतीपीपर गांव में चार जुलाई को बालू खनन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के विरोध में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने घोसी में प्रतिरोध मार्च निकाला. जिला सचिव जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के बाद अंबेडकर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया.

चैतीपीपर गोलीकांड की न्यायिक जांच की मांग

प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चैतीपीपर गोलीकांड की न्यायिक जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की. इसके साथ ही मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने और परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई.

अवैध बालू खनन पर कार्रवाई की उठी मांग

सभा में नेताओं ने जिले में अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने और बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उनका कहना था कि अवैध खनन के कारण लगातार कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो रही है.

नीट पेपर लीक मामले पर भी जताया विरोध

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नीट पेपर लीक प्रकरण का मुद्दा भी उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. इसके विरोध में अंबेडकर चौक पर उनका पुतला भी फूंका गया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में शत्रुघ्न यादव, दिलीप कुमार, बुधेश पासवान, रामप्रवेश प्रसाद, उपेंद्र दास, महेंद्र राम, ईसराफिल, संजीव कुमार, अरुण कुमार, अवधेश दास, राजबल्लम दास, दिनेश मालाकार, नन्दलाल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >