कल होगा श्रावणी मेले का उद्घाटन, हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक, प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी की तैयारी

जहानाबाद की वाणावर पहाड़ियों पर आज से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सावन के पवित्र महीने में जिले की ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ियों पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहते हैं. वाणावर श्रावणी मेला का उद्घाटन गुरुवार को होगा. श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ ही शिव भक्तों का ताता बाबा सिद्धेश्वरनाथ पर जलाभिषेक के लिए लगने लगेगा. ऐसे तो पूरे साल यहां शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है. हजारों की संख्या में शिव भक्त कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करके बाबा सिद्धनाथ को गंगाजल, बेलपत्र और फूल अर्पित करते हैं.

वाणावर की वादियों में गूंजेगा बोल बम का जयकारा

सावन की महीने में पूरा वाणावर क्षेत्र और यहाँ के शिवालय भक्तिमय भजनों व जयकारों से गूंजायमान हो जाते हैं. भक्त बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने के साथ-साथ वानावर की वादियों का लुफ्त उठाने पहुंचते हैं. खासकर सावन के महीने में शिव भक्त पटना के उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए पैदल पहुंचते हैं. यहां पूरे भक्ति भाव के साथ कठिन पहाड़ी की चढ़ाई कर बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करते हैं.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का होगा पूरा इंतजाम

श्रावणी मेला की तैयारी पूरी हो गयी है. जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह के इंतजाम किए गये हैं. किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसका मुख्य रूप से ख्याल रखा जा रहा है. पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. खासकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है, ताकि रात्रि में भी शिव भक्त यहां जलाभिषेक के लिए पहुंच सके.

डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने की ब्रीफिंग

इधर नगर भवन में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ वाणावर श्रावणी पूजा/मेला के मद्देनजर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर ब्रीफिंग किया गया. इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, डीडीसी,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं संबंधित पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए. इधर जिले के अन्य शिवालय भी सज धज कर तैयार है. सभी शिवालयों में शुक्रवार से शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >