स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार की पहल को मिलेगा नया विस्तार

बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में अरवल से जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में राज्य में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, ऊर्जा अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया गया. बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित योजनाओं एवं विभागीय कार्यों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच सके. स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करने में अरवल जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग के साथ कार्य कर रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nishikant kumr

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >