सास-बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा : रोज-रोज के झगड़े से तंग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर किया सुसाइड अटेम्प्ट

Bihar News: जहानाबाद में सास-बहू के रोज के विवाद से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है.

Bihar News:(संजय अनुराग की रिपोर्ट) जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में घरेलू कलह की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. मां और पत्नी के बीच लगातार हो रहे झगड़े से परेशान एक युवक ने गुस्से में जहर खा लिया. युवक की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गय. जहां उसका इलाज चल रहा है.

मां और पत्नी के बीच हमेशा होता था विवाद

जानकारी के अनुसार, उचिटा गांव निवासी रोशन कुमार की पत्नी और मां के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. रोशन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. घर में उसकी मां और पत्नी साथ रहती थीं, लेकिन दोनों के बीच कभी तालमेल नहीं बैठ पाया. परिजनों के मुताबिक रोशन कभी घर पर तो कभी काम के सिलसिले में बाहर रहता था. जब भी घर आता, मां और पत्नी दोनों एक-दूसरे की शिकायत करने लगती थीं. इस रोज-रोज के झगड़े और तनाव से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था.

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह फिर घर में खाना बनाने को लेकर सास-बहू के बीच झगड़ा शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगीं. इसी दौरान रोशन की मां ने गुस्से में खेत और पेड़-पौधों में छिड़कने वाली जहरीली दवा उठा ली और उसे पीने की धमकी देने लगी.

मां के हाथ से छीनकर खुद खा लिया जहर

मां को ऐसा करते देख रोशन ने उनके हाथ से दवा छीन ली. लेकिन गुस्से और तनाव में उसने खुद ही जहरीली दवा पी ली. जहर खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में भर्ती, मां और पत्नी नहीं पहुंचीं

घटना के बाद गांव के लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने रोशन को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस मां और पत्नी के झगड़े से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया, उनमें से कोई भी उसके साथ अस्पताल नहीं पहुंचा. फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Also Read:डीएम का सख्त आदेश: हाजीपुर में अवैध हॉस्टलों पर चला प्रशासन का डंडा, संचालकों पर कसा नकेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >