जहानाबाद में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार. दो जगहों पर छापेमारी, विदेशी शराब और महुआ शराब जब्त

जहानाबाद में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है. दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विदेशी और देसी महुआ शराब बरामद की गई है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

राज्य में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से जहानाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विदेशी और देसी महुआ शराब बरामद की. दोनों मामलों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बाल्टी फैक्ट्री के पास मिली विदेशी शराब

पुलिस की पहली कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र स्थित बाल्टी फैक्ट्री के समीप हुई. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. इस मामले में परसबीघा थाना क्षेत्र के कल्डी निवासी अर्जुन यादव और नगर थाना क्षेत्र के पिंटू यादव को आरोपित बनाया गया है. दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सलेमपुर में छह लीटर महुआ शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई कल्पा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में की गई. एएसआई दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जटू मांझी के घर पर छापेमारी कर 6 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की. इस मामले में आरोपी जटू मांझी के खिलाफ भी मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से जिले के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

जहानाबाद में शराब माफियाओं पर पुलिस एक्शन, 5 कुंतल जावा महुआ नष्ट, 34 लीटर देसी शराब बरामद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >