जहानाबाद नगर : जिले में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक नसबंदी पखवारा आयोजित होगा. इस पखवारे के दौरान 21 से 28 नवंबर तक पखवारे को लेकर प्रचार-प्रसार तथा मेला, गोष्ठी आदि का आयोजन किया जायेगा. जबकि 28-4 दिसंबर तक नसबंदी किया जायेगा. पखवारे को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पखवारे को सफल बनाने को लेकर पूर्व से ही सर्वे कराने तथा नसबंदी कराने वाले लोगों को चिह्नित कराने को कहा गया.
कल से चार दिसंबर तक चलेगा नसबंदी पखवारा
जहानाबाद नगर : जिले में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक नसबंदी पखवारा आयोजित होगा. इस पखवारे के दौरान 21 से 28 नवंबर तक पखवारे को लेकर प्रचार-प्रसार तथा मेला, गोष्ठी आदि का आयोजन किया जायेगा. जबकि 28-4 दिसंबर तक नसबंदी किया जायेगा. पखवारे को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. […]

कल से चार दिसंबर तक चलेगा नसबंदी पखवारा
डीएम ने दलित-महादलित बस्तियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि वैसे टोलों पर लोगों इसके लिए जागरूक किया जाये तथा उनकी नसबंदी की जाये. ऐसे टोलों पर ही अधिक संख्या में लोग मिलेंगे, जिससे कि पखवारे के दौरान अधिक- से- अधिक लोगों की नसबंदी संभव हो पायेगी. डीएम ने इसके लिए प्रखंड स्तर पर ऑपरेशन की व्यवस्था कराने, सभी स्थानों पर सर्जन के साथ पर्याप्त संख्या में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया.
सीएस डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नसबंदी पखवारे के दौरान नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को तीन हजार रुपये की मदद मिलेगी. वहीं नसबंदी कराने के लिए मोटिवेट करनेवालों को 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. जो कोई भी नसबंदी के लिए मोटिवेट कर उसे अस्पताल लायेगा उसे प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.