डायवर्जन में ट्रक फंसने से आवागमन बाधित

रतनी : शकुराबाद-वभना मुख्य पथ पर शाहपुर गांव के समीप डायवर्जन आम लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. आये दिन भारी वाहनों के फंसने से लोगों के आवागमन में असुविधा होती है. बुधवार को भी लोडेड ट्रक के फंसने से आवागमन घंटों बाधित रहा. कई स्कूली वाहन डायवर्जन के समीप पहुंच कर […]

रतनी : शकुराबाद-वभना मुख्य पथ पर शाहपुर गांव के समीप डायवर्जन आम लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. आये दिन भारी वाहनों के फंसने से लोगों के आवागमन में असुविधा होती है. बुधवार को भी लोडेड ट्रक के फंसने से आवागमन घंटों बाधित रहा. कई स्कूली वाहन डायवर्जन के समीप पहुंच कर लौट गये. वहीं कई स्कूल के वाहन शकुराबाद-सेरथुआ मार्ग से होकर स्कूल पहुंची. ट्रक के किनारे फंसने से छोटे वाहन टेंपो का आवागमन बहाल रहा, जिसके सहारे लोग गांव से शहर पहुंचे. डायवर्जन का समुचित निर्माण नहीं होने से यात्री वाहनों को हमेशा दुर्घटना होने का भय सताते रहता है. जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ट्रक के धंसने से लोग इस पार से उस पार पैदल डायवर्जन पार कर टेंपो पर सवार होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे थे. जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी सामान इधर से उधर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. लोग अपने सामान को माथे पर रखकर सामान पार कर रहे थे. जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव के समीप पथ निर्माण विभाग के लापरवाही के कारण रोड को नाला निर्माण के लिए तकरीबन एक माह से खोद कर छोड़ दिया गया है. कुछ समय के लिए डायवर्जन बनाया गया है, लेकिन समुचित रूप से डायवर्जन निर्माण रहने के कारण आये दिन गाड़ियों के धंसने का सिलसिला जारी रहता है, जिससे आवागमन बाधित रहता है.

पिछले एक सप्ताह में ट्रक धंसने की यह तीसरी घटना है. शकुराबाद से नेहालपुर के रास्ते जहानाबाद कुछ वाहन पहुंच रहे थे. बाइक सवार किसी तरह दायें-बायें करके निकल जा रहे थे, लेकिन दूसरी गाड़ियों के लिए रास्ता एकदम बंद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >