एक कारबाइन, थ्री फिफ्टीन की 24 और इंसास की पांच गोलियां बरामद

रतनी के सेंधवा गांव में पुलिस ने की छापेमारी नक्सलियों या किसी बड़े अापराधिक गिरोह के हो सकते हैं हाथ जहानाबाद/रतनी : पुलिस ने रतनी के सेंधवा गांव में छापेमारी कर एक कारबाइन व 29 गोलियां बरामद की हैं. बरामद गोलियों में 24 थ्री फिफ्टीन व पांच इंसास के हैं. पुलिस सकते में है कि […]

रतनी के सेंधवा गांव में पुलिस ने की छापेमारी
नक्सलियों या किसी बड़े अापराधिक गिरोह के हो सकते हैं हाथ
जहानाबाद/रतनी : पुलिस ने रतनी के सेंधवा गांव में छापेमारी कर एक कारबाइन व 29 गोलियां बरामद की हैं. बरामद गोलियों में 24 थ्री फिफ्टीन व पांच इंसास के हैं.
पुलिस सकते में है कि इंसास की गोलियां क्षेत्र में कैसे आ गयी. वहीं, कयास लगाये जा रहे हैं कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने हथियार व गोलियों को जमा किया होगा. इंसास की गोलियों को लेकर पुलिस-प्रशासन विशेष रूप से गंभीर है और गहनता से हर पहलुओं की जांच में जुट गयी है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि गोलियों का बरामद होना दर्शाता है कि क्षेत्र में इंसास भी है, जो गंभीर मामला है. कहीं इस मामले में नक्सलियों का हाथ तो नहीं, इस मुद्दे पर भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि कोई बड़े आपराधिक गिरोह का क्षेत्र में सक्रियता तो नहीं बढ़ गयी.
पुलिस गोपनीय तरीके से कर रही जांच : अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी भागने में तो सफल रहे, लेकिन पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए अपने सभी तंत्रों को सक्रिय कर दिया है. पुलिस ने सेंधवा गांव में जुटे अपराधियों की पहचान व कुंडली की गंभीरता से पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अपनी सारी कार्यवाही गोपनीय तरीके से कर रही है.
वहीं, लोग भी खुलकर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. इस बाबत परसबिगहा थाने में एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं एएसपी अभियान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हथियार की बरामदगी से हादसा जरूर टल गया है, लेकिन पुलिस कई लोगों को राडार पर लेकर तहकीकात कर रही है. छापेमारी अभियान में परसबिगहा थानाध्यक्ष संतोष सिंह, एसआई आशुतोष कुमार समेत एसएसबी के जवान और जिला बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >