डाकघर में उपलब्ध है वाटरप्रूफ लिफाफा व गंगाजल

क्षाबंधन को लेकर राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा का इंतजाम किया है.

झाझा. रक्षाबंधन को लेकर राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा का इंतजाम किया है. इसके अलावा उचित दर पर गंगाजल भी उपलब्ध है. जानकारी देते हुये डाक निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि डाक विभाग ने उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई है. उन्होंने बताया कि राखी का त्योहार बरसात के दिनों मे होने के कारण राखी को एक जगह से दूसरे जगह जाने में क्षति होती है. इसलिए इस बार वाटरप्रूफ लिफाफा का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावे उचित दर पर गंगाजल भी उपलब्ध है. लोग भुगतान कर दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >